PM Modi in Asam

असम में बरसे PM मोदी, बोले- किसी भी हद तक जा सकती है कांग्रेस

1002 0
असम । असम के करीमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।

कांग्रेस की नीति ने असम को बर्बाद किया

असम के करीमगंज में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।
पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले असम का पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक पीछे ले जाने का काम किया। असम के करीमगंज में पीएम मोदी ने कहा कि आज आपके राज्य में विकास और विश्वास की लहर है, असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

Related Post

टोक्यो ओलंपिक में भारत भेजेगा अपना अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल

Posted by - July 14, 2021 0
भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा…
CM Bhajanlal

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की…

खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी बस जनता को खाने नहीं दे रहे- बढ़ती महंगाई पर राहुल का वार

Posted by - July 13, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ निशाना साधने का कोई भी मौका…