PM Modi

PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, कहा- “कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका आशीर्वाद मिलता रहे”

712 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद मांगते हुए उम्मीद जताई कि इससे देश को कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी के खिलाफ ‘‘चल रही लड़ाई’’ में मदद मिलेगी।

हनुमान जयंती पर लोगों को बधाई देते हुए मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया, ‘‘हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) का पावन अवसर भगवान हनुमान की करुणा और समर्पण भाव को याद करने का दिन है।

 

मेरी कामना है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। साथ ही उनके जीवन और आदर्शों से हमेशा प्रेरणा मिलती रहे।’’

हनुमान जी के जन्‍मोत्‍सव को देश भर में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) के रूप में मनाया जाता है। देश में इस वक्त कोरोना के 28,13,658 एक्टिव केस हैं यानी 28 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 352991 नए केस सामने आए जबकि 219272 लोग रिकवर हुए।

कब और कैसे मनाई जाती है हनुमान जयंती

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है। भक्‍तों के लिए हनुमान जयंती का खास महत्‍व है। हिन्‍दू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्‍त हनुमान को संकट मोचक माना गया है। संकटमोचन हनुमान को प्रसन्‍न करने के लिए भक्‍त पूरे दिन व्रत रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन पांच या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से पवन पुत्र हनुमान प्रसन्‍न होकर भक्‍तों पर कृपा बरसाते हैं। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन होता है। घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं।

Related Post

CM Dhami

धामी सौंपेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के 528 लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी

Posted by - May 16, 2023 0
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Avas Yojna) के तहत रोशनाबाद में इंद्रलोक फेज 2 में…
अनन्या पांडे

फिल्मफेयर अवार्ड शो नॉमिनेश नाइट के रेड कार्पेट से अनन्या का नया लुक वायरल

Posted by - February 3, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो में अहम रोल निभाने वाली अनन्या पांडे के फिल्म इंडस्ट्री में…
CM Dhami

पीएम के मार्गदर्शन में मातृशक्ति के कल्याण के लिए राज्य सरकार समर्पित होकर कर रही कार्य: सीएम धामी

Posted by - September 4, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…