PM Modi

पीएम मोदी वाराणसी से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

393 0

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 22 फरवरी को दो दिवसीय दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे।

श्री मोदी (PM Modi) गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बीएलडब्लू पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। उनकी आगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

प्रधानमंत्री (PM Modi) 23 फ़रवरी को पूर्वांचल को 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 10972 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का लोकार्पण और 3344.07 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।श्री मोदी मुख्य रूप से 23 फरवरी को तीन कार्यक्रम भाग लेंगे। सुबह बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के कार्यक्रम में शिरक़त करेंगे। संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थली सीर गोवर्धन स्थित मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे। इसके बाद पीएम बनास काशी संकुल का औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में उद्घाटन करेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

काशी से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रधानमंत्री अपने वाराणसी दौरे में स्वास्थ्य शिक्षा, परिवहन, जलमार्ग, खेल, धर्म,अध्यात्म आदि क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और रोजगार परक प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) 23 फरवरी की सुबह स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी, सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं से भी संवाद करेंगे। संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थली सीर गोवर्धन स्थित मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे और संत निरंजन दास से मुलाक़ात करके लंगर छकेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। रविदास जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पीएम बनास काशी संकुल का औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में उद्घाटन करेंगे। अमूल प्लांट बनास डेयरी से पूर्वांचल में लगभग 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। भारत हैवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी करखियावं इंडस्ट्रियल एरिया में शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री करखियांव में जनसभा भी करेंगे, जिसमें दुग्ध समितियों से जुड़े लोग, दुग्ध उत्पादक और किसान समेत लगभग एक लाख लोग के रहने का दावा है। इस कार्यक्रम का थीम “पूर्वांचल के विकास में सहकार का प्रयास है।

Related Post

CM Yogi

कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए बलिदान हुए गुरु तेग बहादुर: सीएम योगी

Posted by - November 28, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सिख गुरुओं की महान परंपरा हम सबके लिए प्रेरणादायी है। यह…
Maha Kumbh

व्यापारियों और कारोबारियों के लिए कुबेर का खजाना बन रहा है योगी सरकार का दिव्य और भव्य महाकुम्भ

Posted by - December 24, 2024 0
महाकुम्भ नगर। त्रिवेणी के तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ ने व्यापार और कारोबार पर भी असर दिखाना शुरू…
cm yogi

कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के दरभंगा के अतरबेल में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की रैली…
Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

Posted by - May 6, 2022 0
देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…