PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी नौ दिसंबर को पानीपत से बीमा सखी योजना का करेंगे शुभारंभ

342 0

चंडीगढ़। पीएम मोदी (PM Modi) नौ दिसंबर को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री पानीपत के सेक्टर 13-17 में आएंगे। यहां से पीएम बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी (PM Modi) पानीपत से बीमा सखी योजना (Bima Sakhi Yojna) की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश की महिलाओं को स्वरोजगार देना है। इसके तहत महिलाएं अपने गांव या फिर अपने ग्रह स्थान पर रहकर भी काम कर सकेंगी। वहीं पीएम के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है।

खबरों की मानें, तो पीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा बल के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। जिसमें मधुबन, करनाल और सोनीपत से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है। जिसके बाद तीनों शहरों से पुलिस फोर्स भेजी जाएगी।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। वहीं अभी से ही पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी पूरा हो गया है।

सीएम सैनी रख रहे कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर

प्रधानमंत्री (PM Modi) के होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सीएम सैनी खुद नजर रख रहे हैं और अधिकारियों से तैयारियों से जुड़ा अपडेट ले रहे हैं। वहीं सीएम नायब सैनी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार कार्यक्रम स्थल पर आकर भी निरीक्षण कर चुके हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का कहना है कि ड्रोन से कार्यक्रम स्थल की निगरानी की जा रही है और लगातार कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी: मुख्यमंत्री

Posted by - November 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर…
Yogi

उप्र के सभी प्रमुख शिवालयों में दिखी योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक

Posted by - July 10, 2023 0
लखनऊ। सावन (Sawan) के पहले सोमवार पर प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों में योगी सरकार (Yogi Government) के बेहतरीन प्रबंधन…
CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय…
CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

Posted by - January 26, 2026 0
रायपुर: जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…
cm dhami

सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने की भेंट

Posted by - November 7, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना…