5G

एक अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत

654 0

नई दिल्ली। देश में हईस्पीड इंटरनेट 5जी (5G) मोबाइल सर्विस का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एक अक्टूबर को पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 5जी (5G) को लॉन्च करेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में एक से चार अक्टूबर तक चलने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री 5G नेटवर्क सर्विस की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को 5G इंटरनेट सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। आईएमसी के उद्घाटन के मौके पर संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (डॉट) और टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई मिलकर करता है। इस साल आईएमसी का ये छठा संस्करण है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त में संपन्न हुई 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों ने 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के स्पेक्ट्रम खरीदे थे। इन कंपनियों ने 150173 करोड़ रुपये में 51236 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे थे, जिसमें चार कंपनियों ने भाग लिया। इनमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सेलुलर और अडाणी डेटा नेटर्वक शामिल हैं।

Related Post

पूजा पुनेठा

पूजा पुनेठा ने नैनोटेक्नोलॉजी में पहला स्थान प्राप्त कर दो सौ यूरो की प्राइज मनी जीता

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की छात्रा पूजा पुनेठा ने आईआईटी, कानपुर में…

उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ाई,तापमान के 4 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

Posted by - December 18, 2018 0
नई दिल्ली।सर्दी का मौसम है और उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है।…

गुजरात से शुरू होगा रिलायंस का ई-कॉमर्स कारोबार-मुकेश अंबानी

Posted by - January 18, 2019 0
गांधीनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने ई-कॉमर्स मॉडल को सबसे पहले गुजरात में आजमाएंगे। अंबानी प्रभावशाली तरीके…