PM Modi

PM मोदी एक हफ्ते में दो बार आएंगे यूपी, देंगे परियोजनाओं की बड़ी सौगात

579 0

लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक हफ्ते में दो बार यूपी आएंगे। पहले 7 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के दौरे पर आ रहे है। यहां पर शिक्षा मंत्रालय की तरफ से प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा आयोजित होने वाला है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। वहीं पीएम मोदी 13 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर वहां तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। पीएम वाराणसी दौरे पर पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के सभी पड़ाव और धर्मशालाओं के नवीनीकरण की आधारशिला रखेंगे। अनुमान है कि इस काम में करीब 35 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस दौरान वे पर्यटन से जुड़ी 60 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

बारिश की वजह 5 घंटे रही बिजली गुल, ऑक्सीजन रुकने से 2 की मौत

13 जुलाई को पीएम जालौन से इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भरतकूप के पास ग्राम गोंडा (चित्रकूट) में झांसी-इलाहाबाद राजमार्ग से प्रारंभ होता है और इटावा की तहसील ताखा के ग्राम कुदरैल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में मिलता है।

मौसम में बदलाव के साथ कई हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत

Related Post

CM Yogi

आज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने…
Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…
cm yogi

यूपी को जल्द ही 152 जीआई टैग उत्पादों वाला राज्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (GI) टैग उत्पादों…
Maha Kumbh Invitation

एके शर्मा और कपिल देव अग्रवाल ने गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ में आने के लिए किया आमंत्रित

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इस…