पीएम मोदी

पीएम मोदी ने निर्भया केस में इंसाफ का किया स्वागत, बोले- हुआ न्याय

1050 0

नई दिल्ली। आखिरकार सात साल के लंबे इंतजार के बाद 20 मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी दे दी गई। पूरे देश में इस न्याय को लेकर लोग खुश हैं। निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इंसाफ का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि आज न्याय हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारी नारी शक्तियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।

अरविंद केजरीवाल बोले- सभी संकल्प लें कि देश में दोबारा निर्भया कांड न दोहराया जाए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संकल्प लें कि देश में दोबारा निर्भया कांड न दोहराया जाए। केजरीवाल ने कहा कि निर्भया को न्याय पाने में सात साल लग गए। आज वह दिन है जब सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अब देश में निर्भया जैसी दूसरी घटना नहीं होगी। इसके लिए सभी के स्तर पर काम करने की जरूरत है।

निर्भया के  दोषियों को फांसी हर अपराधी के लिए यह संदेश है कि एक न एक दिन कानून आपको पकड़ लेगा : स्मृति ईरानी 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि मैंने इतने सालों में निर्भया की मां का संघर्ष देखा है। हालांकि न्याय पाने में समय लगा, लेकिन आखिरकार न्याय हुआ। यह लोगों को भी संदेश है कि वे कानून से भाग सकते हैं, लेकिन हमेशा के लिए इससे बच नहीं सकते। मुझे खुशी है कि न्याय हुआ। मैं आज के दिन दिल की गहराइयों से स्वागत करती हूं। दोषियों को फांसी हर अपराधी के लिए यह संदेश है कि एक न एक दिन कानून आपको पकड़ लेगा।

IPC और CRPC की सभी खामियां निर्भया केस में खुलकर सामने आ गई : जी किशन रेड्डी

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर कहा है कि IPC और CRPC की सभी खामियां इस केस में खुलकर सामने आ गई हैं। ऐसे मामलों में त्वरित सजा मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार IPC और CRPC में बदलाव लाना चाहती है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मृत्युदंड की सजा पाए दोषियों को इस तरह सात वर्षों तक न्याय व्यवस्था को बरगलाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं ? , विचार जरूरी

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज के दिन न्यायपालिका, सरकार और समाज को यह विचार करना चाहिए कि मृत्युदंड की सजा पाए दोषियों को इस तरह सात वर्षों तक न्याय व्यवस्था को बरगलाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं? यह चारों वह गुनहगार थे जिन्होंने सबसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया था। काश इन्हें पहले ही फांसी हो गई होती।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत…
No Tobacco Pledge

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ। तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को तंबाकू के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से…
CM Dhami participated on the occasion of 'International Day of Older Persons'

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में देश के शहीदों और माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने वाले मेरा…