पीएम मोदी

पुलवामा पर वोट मांग पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, होगी कार्रवाई?

952 0

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करना महंगा पड़ गया है। पीएम मोदी के भाषण की शिकायत उस्मानाबाद के जिला चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई। इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री के भाषण को सशस्त्र बलों का चुनाव लाभ लेने वाला बताया है।

पीएम मोदी की अपील को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव लाभ लेने वाला बताया 

बता दें कि पीएम मोदी ने लातूर की अपनी रैली में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद और बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाले जवानों के नाम पर मतदान करने की अपील की थी। उनकी इस अपील को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव लाभ लेने वाला बताया है।

तो मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए पहली बार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सफाई देंगे

खबर है कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने डीईओ की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। अगर चुनाव आयोग भी पीएम मोदी के इस भाषण को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानता है, तो मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए पहली बार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अपनी टिप्पणी के बारे में सफाई देंगे।

ये भी पढ़ें :-नोएडा : उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, बीजेपी प्रत्याशी पर ‘नमो फूड’ बांटने का आरोप 

चुनाव आयोग ने प्रथम दृष्टया पीएम मोदी का भाषण इस एडवाइजरी का सरासर उल्लंघन माना

बता दें कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान करते वक्त ही राजनीतिक दलों को एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि वे प्रचार में सेना के जवानों और उनसे जुड़े फोटोग्राफ का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इतना ही नहीं 19 मार्च को भी चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया था कि वे अपने नेताओं से चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षाबलों और उनकी गतिविधियों का इस्तेमाल नहीं करने को कहें। ऐसे में प्रथम दृष्टया पीएम मोदी का भाषण इस एडवाइजरी का सरासर उल्लंघन माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने लातूर की रैली में कहा था कि मैं जरा कहना चाहता हूं मेरे फर्स्ट टाइम वोटरों को

बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने लातूर की रैली कहा था कि मैं जरा कहना चाहता हूं मेरे फर्स्ट टाइम वोटरों को। आपका पहला वोट पाकिस्तान के बालाकोट में एयर-स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों के नाम समर्पित हो सकता है क्या? मैं मेरे फर्स्ट-टाइम वोटर से कहना चाहता हूं कि आपका पहला वोट पुलवामा में जो वीर शहीद हुए हैं उन वीर शहीदों के नाम आपका वोट समर्पित हो सकता है क्या? उनके इस बयान को विपक्षी दलों ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।

Related Post

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन

Posted by - August 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, बसपा ने भी राम मंदिर के मुद्दे…

मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो…

पहली बार ये महिलाएं एक साथ मिलकर अंतरिक्ष में करेंगी चहलकदमी

Posted by - October 6, 2019 0
वर्ल्ड डेस्क। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दो महिला एस्ट्रोनॉट्स एकसाथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेसवॉक…
PRIYANKA GANDHI

PM मोदी 22 साल की एक लड़की के Tweet से दुखी हैं, लेकिन असम की बाढ़ से नहीं: प्रियंका गांधी

Posted by - March 21, 2021 0
जोरहाट । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा हमला करते…