पीएम मोदी

दीदी के दिल में गुंडों के लिए ममता और जनता के लिए निर्ममता : पीएम मोदी

1011 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के रानाघाट में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी के दिल में गुंडों के लिए ममता और आम जनता के लिए निर्ममता है। मोदी ने कहा कि इस बार दीदी का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, क्योंकि इस बार बंगाल की जनता बीजेपी के साथ और दीदी के खिलाफ खड़ी है।

ये भी पढ़ें :-चुप रहने वाले दलित नेता ​हैं बीजेपी को पसंद, रामनाथ कोविंद को इसी का मिला इनाम 

पीएम मोदी बोले -दीदी ने बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2009 में दीदी ने राष्ट्रपति शासन की मांग की थी और कहा था कि सुरक्षा बलों की निगरानी में चुनाव कराया जाए। लोगों ने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया लेकिन दीदी ने बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

हम नारद और शारदा घोटाले के आरोपियों को सही जगह भेजेंगे

23 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में बहुत कुछ बड़ा होने वाला है। हम नारद और शारदा घोटाले के आरोपियों को सही जगह भेजेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा हम घुसपैठियों के खिलाफ संसद में एनआरसी और सीएबी पारित करेंगे। ममता बनर्जी जब तक मुख्यमंत्री नहीं थीं तब तक वाम शासन के दौरान घुसपैठियों को भारत से बाहर फेंकने की मांग करती थीं और अब वह वोट की राजनीति के लिए उन्हीं का सहारा ले रही हैं।

Related Post

PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

Posted by - April 10, 2025 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। वहीं यूपी…
yogi

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: कौशल विकास मिशन से 14 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण

Posted by - March 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) के 8 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

Posted by - November 8, 2022 0
 लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और उपभोक्ताओ को निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान…