PM Modi

झूठ की घुट्टी पर भारी पड़ी है विकास की गारंटी…, हरियाणा में जीत पर बोले पीएम मोदी

253 0

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी (PM Modi) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम सबने सुना है कि ‘जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।’ हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।

उन्होंने (PM Modi) कहा, जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, उनमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन करता हूं।

पीएम (PM Modi) ने कहा, आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है…भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है। हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से अपना आशीर्वाद बनाए हुए है। कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती।

Related Post

नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट

जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट समेत चार जवान घायल

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ…

दिवंगत कार सेवकों के नाम पर होंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

Posted by - July 7, 2021 0
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में अब राम…

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाए आरोप, बोले- जाति सर्टिफिकेट दिखाएं

Posted by - October 26, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…