कोरोनावायरस

पीएम मोदी बोले- बजट 2020 अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का करेगा काम

903 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पेश आम बजट 2020-21 की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मैं इस दशक के पहले बजट के लिए, जिसमें विजन भी है, एक्शन भी है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि बजट में जिन नए रीफॉर्म्स का ऐलान किया गया है, वह अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर, इंफास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी रोजगार के प्रमुख क्षेत्र होते हैं। इम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ाने के लिए इन चारों पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है।

शाहीन बाग में फिर एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं। इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के जरिए, नियुक्तियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अपने उत्पादों को सही तरह से मार्केट करने और ट्रांसपोर्ट के लिए – किसान रेल और कृषि उड़ान के द्वारा नई व्यवस्था बनाई जाएगी।

Related Post

ग्रैमी पुरस्कार विजेता रेडवन

ग्रैमी पुरस्कार विजेता रेडवन के साक्षात्कार का देखें ये वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
नई दिल्ली। ग्रैमी पुरस्कार विजेता रेडवन भारत में अपनी आगामी परियोजनाओं को लेकर कई खुलासे किए है। रेडवन के साक्षात्कार…
वरुण और श्रद्धा

वरुण धवन से शादी करने की बात पर श्रद्धा कपूर ने फैंस को इन अंदाज में दिया जवाब

Posted by - January 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की काफी चर्चा हो रही…
फिल्‍म 'थप्‍पड़'

तापसी पन्नू की फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का झन्नाटेदार ट्रेलर खड़ा किया कई सवाल

Posted by - January 31, 2020 0
मुंबई। ‘पिंक’, ‘मुल्‍क’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर दमदार विषय…
PM Modi

‘हरेकृष्ण महताब ने इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में अहम भूमिका निभाई’: PM नरेन्द्र मोदी

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को ‘उत्कल केसरी’ हरेकृष्ण महताब की ओर से लिखित पुस्तक ‘ओडिशा…