पीएम मोदी ने 35 राज्यों को दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, कहा- भारत ने हासिल किया लक्ष्य

528 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से 35 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किए। देश में अब तक कुल 1224 पीएसए ऑक्सीन संयंत्रों को पीएम केयर्स कोष से राशि उपलब्ध कराई गई है।  इनमें से 1100 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है और इनसे 1750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन प्रतिदिन उपलब्ध होगा।

उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में  आयोजित कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरु हो रहा है। आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री, हिमालय पुत्री हैं और आज के दिन मेरा यहां होना, यहां आकर इस मिट्टी को प्रणाम करना, हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना, इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार टोक्यो ऑलंपिक में देवभूमि ने अपना झंडा गाड़ दिया है। इसके लिए आप सभी अभिनंदन के अधिकारी है। उत्तराखंड की दिव्य धरा ने मुझ जैसे अनेक लोगों की जीवन धारा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इस भूमि से मेरा नाता मर्म का भी है, कर्म का भी है। सत्व का भी है,तत्व का भी है। आज के ही दिन 20 साल पहले मुझे जनता की सेवा का एक नया दायित्व मिला था। लोगों के बीच रहकर, लोगों की सेवा करने की मेरी यात्रा तो कई दशक पहले से चल रही थी, लेकिन आज से 20 वर्ष पूर्व, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी।

लोगों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री पद पर पहुंचा

बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर पहले मुख्यमंत्री और फिर देश के लोगों के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचा, इसकी कल्पना मैंने कभी नहीं की थी। 20 वर्ष की ये अखंड यात्रा आज अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसी धरती पर आना, जिस धरती ने मुझे निरंतर अपना स्नेह, अपनत्व दिया है वहां आना, बहुत बड़ा शौभाग्य समझता हूं। 100 साल के इस सबसे बड़े संकट का मुकाबला हम जितनी बहादुरी से कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है। कोरोना से लड़ाई के लिए इतने कम समय में भारत ने जो सुविधाएं तैयार कीं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है।

ऑक्सीजन का प्रॉडक्शन 10 गुना से भी ज्यादा बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ 1 टेस्टिंग लैब से करीब 3,000 टेस्टिंग लैब्स का नेटवर्क, मास्क और किट्स के आयातक से निर्यातक बनने का सफर तेजी से पार हो रहा है। सामान्य दिनों में भारत में एक दिन में 900 मीट्रिक टन, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का प्रॉडक्शन होता था। डिमांड बढ़ते ही भारत ने मेडिकल ऑक्सीजन का प्रॉडक्शन 10 गुना से भी ज्यादा बढ़ाया। ये दुनिया के किसी भी देश के लिए अकल्पनीय लक्ष्य था, लेकिन भारत ने इसे हासिल करके दिखाया।

देश के हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट

देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 22,431 नए मामले, 218 की मौत

ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है कि कोरोना वैक्सीन की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। बहुत जल्द हम 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे। भारत ने Cowin प्लेटफॉर्म का निर्माण करके पूरी दुनिया को राह दिखाई है कि इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया कैसे जाता है। बीते कुछ दिनों में पीएम केयर्स द्वारा स्वीकृत 1,150 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट्स काम करना शुरू कर चुके हैं। अब देश का हर जिला पीएम केयर्स के तहत बने हुए ऑक्सीजन प्लांट से कवर हो चुका है।

हमारी सरकार गंभीरता से किया काम 

उत्तराखंड के निर्माण का सपना अटल जी ने पूरा किया था। अटल जी मानते थे कनेक्टिविटी का सीधा कनेक्शन विकास से है। उन्हीं की प्रेरणा से आज देश में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम हो रहा है। हमारी सरकार, हर फौजी, हर पूर्व फौजी के हितों को लेकर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके अपने फौजी भाइयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी की। जब फौज के वीर जवानों के पास आधुनिक हथियार होते हैं, अपनी रक्षा के लिए आधुनिक उपकरण होते हैं, तो वो उतनी ही आसानी से दुश्मन से मुकाबला कर पाते हैं। हमारी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में जो आत्मनिर्भरता का अभियान चलाया है, वो भी फौजी साथियों को बहुत मदद करने वाला है।

 

Related Post

pm narendra modi

शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता की क्षमताओं से जोड़ने का हो रहा प्रयास : PM मोदी

Posted by - March 3, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षा, कौशल विकास पर सत्र को संबोधित कर…
NCP

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच आज शरद पवार से मिलेंगे राकांपा विधायक

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गहराते सियासी संकट के बीच आज सुबह 11 बजे एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। उधर पूर्व…
CM Dhami

टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व…
CM Vishnudev Sai met Poonam Patel

बाढ़ में बही पूनम की पुस्तकें टेबलेट भी हुआ खराब, नहीं रुकेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Posted by - September 1, 2025 0
दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल (Poonam Patel) की…
National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…