PM Modi

G7 Summit के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

538 0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रविवार की सुबह जर्मनी (Germany) के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं, 26-27 जून को जी7 शिखर सम्मेलन होगा। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पहुंचते ही पारंपरिक बैंड की धुन के साथस्वागत किया गया, इस दृश्य का वीडियो पीएमओ इंडिया द्वारा ट्वीट भी किया गया है। होने वाले इस सम्मेलन के दौरान यूक्रेन संघर्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु सहित महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे जहां वे यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि देंगे। यह पूछे जाने पर जी7 शिखर बैठक यूक्रेन संकट के मुद्दे पर भारत का रूख क्या रहेगा, क्वात्रा ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के समय से ही भारत का रूख स्पष्ट है कि जल्द से जल्द युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत एवं कूटनीति के जरिये समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।

 

Mann Ki Baat भारतीय स्टार्ट-अप लगा रहे लंबी छलांग : PM Modi

Related Post

CM Yogi

1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ, विकास का सतत प्रयास जारी रखें अधिकारी: योगी

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा…
Gold

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें नए रेट्स

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। रुपये में लौटी मज़बूती और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरी कीमतों के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों…
Uttarakhand Leads in Mining Reforms: Ministry of Mines Releases State Mining Readiness Index

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

Posted by - October 17, 2025 0
खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index – SMRI) में उत्तराखंड…
शीतकालीन सत्र

फारुक की रिहाई, चिदंबरम के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति मिलने की उठी मांग

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले सरकार की तरफ से बुलाई सर्वदलीय…