दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड

दिल्ली अनाज मंडी में अग्निकांड से 43 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

799 0

नई दिल्ली। दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। इसे बेहद भयानक घटना बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना बेहद भयानक है। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करता हूं। घटनास्थल पर अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

Related Post

AK Sharma started mobile app -'Bhai'

जनसाधारण की सुविधा हेतु एके शर्मा ने शुरू किया मोबाइल एप -‘Bhai’

Posted by - April 17, 2024 0
लखनऊ। डिजिटल तकनीक के युग में मोबाइल ऐप, इंटरनेट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम का उपयोग कर हम अपनी…
राहुल गांधी

नामांकन पत्र को लेकर उठाई गई सारी आपत्तियां खारिज, अमेठी से नहीं रद होगी राहुल की उम्मीदवारी

Posted by - April 22, 2019 0
अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी का दाखिल हलफनामा वैध पाया गया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने आपत्ति की…