PM Modi

PM मोदी ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

2279 0

नई दिल्ली । भारत में गहराते कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संकट के बीच पीएम मोदी ने कल केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शरीक होंगे। बैठक के एजेंडे के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए।

नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। पूर्वाह्न आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद कोरोना मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।

लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है।

Related Post

CM Yogi

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted by - October 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन…
RAHUL GANDHI IN ASSAM

राहुल का तंज: मोदी सरकार ने केवल बेरोजगारी-महंगाई और गरीबी बढ़ाने का काम किया है 

Posted by - March 20, 2021 0
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती…
CM Dhami

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान में चिन्यालीसौंड पहुंचे धामी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Posted by - February 19, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के…