PM Modi, CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी ने धामी सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

223 0

नई दिल्ली/देहारादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। प्रधानमंत्री का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

राज्य के उत्थान में बड़ी उपलब्धि

अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी और परिश्रमी जनता में वह सामर्थ्य है कि वे अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जा सकें। मुझे पूरा विश्वास है कि जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। इस नई पहचान के साथ उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Post

CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं पीएम मोदी: सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी…
Amit Shah honored the brave soldiers of 'Operation Black Forest'

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के सुरक्षाबलों को किया सम्मानित

Posted by - September 3, 2025 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ (Operation Black Forest) को सफलतापूर्वक…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

अब RSS को नहीं कहूंगा संघ परिवार, फैमिली जैसे लक्षण नहीं : राहुल गांधी

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर निशाना साधा।…