CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

293 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai) बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है, दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने महाप्रभु जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।

इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

AK Sharma

पूर्वांचल के विकास में जुड़ा एक और आयाम, इन्दारा जंक्शन/यार्ड, LC-4 पर बनेगा उपरगामी पुल

Posted by - February 24, 2024 0
लखनऊ/ मऊ। पूर्वांचल के विकास में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से एक और…
CM Yogi reviews preparations for UPITS-2025

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

Posted by - September 19, 2025 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में…
CM Yogi

किसान किसी के सामने हाथ न फैलाएं, यह केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्यः सीएम योगी

Posted by - December 9, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आजादी के बाद किसानों के नाम पर राजनीति बहुत लोगों ने…