वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,बोले- किसी की लगती है खुराफात

983 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें विवादों में घसीटने की खुराफात बताया है।

पोस्टर में कहा गया है कि सभी को प्रधानमंत्री के सम्मान में आगामी रविवार शाम पांच बजे अपने घरों की बालकनी में पांच मिनट तक खड़े होकर उन्हें सलाम करना चाहिए

रिपोर्टों के अनुसार सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि हमारे लिए इतना कुछ करने के लिए प्रधानमंत्री को सम्मानित किया जाना चाहिए। पोस्टर में कहा गया है कि सभी को प्रधानमंत्री के सम्मान में आगामी रविवार शाम पांच बजे अपने घरों की बालकनी में पांच मिनट तक खड़े होकर उन्हें सलाम करना चाहिए।

मोदी ने बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए टि्वट किया कि पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है

इस पर श्री मोदी ने बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए टि्वट किया कि मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि पांच मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।

यदि यह किसी की सद्इच्छा है तो वह उन्हें सम्मानित करने के बजाय कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संकट तक एक गरीब परिवार की जिम्मदारी उठायें

दूसरे टि्वट में उन्हाेंने कहा है कि यदि यह किसी की सद्इच्छा है तो वह उन्हें सम्मानित करने के बजाय कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संकट तक एक गरीब परिवार की जिम्मदारी उठायें। तो इससे बड़ा सम्मान उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। श्री मोदी ने लिखा है कि हो सकता है कि यह किसी की सद्इच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है। इसके साथ ही मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए। जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

CM भजनलाल शर्मा ने श्री गोविन्ददेवजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - December 18, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविन्ददेवजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…
CM Dhami

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

Posted by - February 8, 2026 0
खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा…
CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…