PM Modi

पीएम मोदी ने ममता से पूछा, क्या दीदी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से भी नामांकन करोगी ?

878 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में पीएम मोदी (PM Modi) ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने पूछा, दीदी, क्या इस अफवाह में कोई सच्चाई है कि आप दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं? पहले आप वहां गई (नंदीग्राम), और लोगों ने आपको जवाब दिया। अगर आप कहीं और जाती हैं, तो बंगाल के लोग तैयार हैं।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर ममता पर हमला बोलते हुए उनसे पूछा कि कहीं वो दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं?

बंगाल के लोगों ने फैसला कर लिया है की दीदी को जाना चाहिए। नंदीग्राम के लोगों ने आज इस सपने को पूरा किया है। लोग अपने भविष्य और पहचान को बचाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। वे सिर्फ मतदान में भाग नहीं ले रहे हैं, वे बंगाल में पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कभी दीदी मुझे टूरिस्ट कहती हैं, कभी आउटसाइडर। दीदी, आप घुसपैठियों को अपना मानती हैं लेकिन भारत माता के बच्चों को बाहरी कहती हैं. दीदी, लोगों को अलग करना बंद करें और लोगों को बाहरी लोग कहकर संविधान का अपमान न करें।

जैसे-जैसे 2 मई का दिन करीब आ रहा है, दीदी की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। उनका गुस्सा देखकर मैं कभी-कभी सोच में पड़ जाता हूं। जिस बंगाल ने जय हिंद का नारा दिया, वंदे मातरम का उद्घोष किया, उस पवित्र धरती पर दीदी की इतनी संकीर्ण सोच है।

अभी कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। अभी भी अंतिम चरण के मतदान के नामांकन की तिथि बाकी है। क्या यह सच है कि आप (ममता बनर्जी) चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं।

पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव सिर्फ सत्ता के पॉरिबोर्तोन का नहीं है, बल्कि आशोल पॉरिबोर्तोन लाने का महायज्ञ है। ये चुनाव पश्चिम बंगाल की आकांक्षाओं का है, नौजवानों के आकांक्षाओं का है।

हावड़ा की ये धरती पश्चिम बंगाल के समृद्ध अतीत का प्रतीक हैं। अब इसी धरती की संतानें बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमर कस चुकी हैं. सोनार बांग्ला के संकल्प को सच करने के लिए एक विशाल लहर मैं मेरे सामने देख रहा हूं।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा 21 वीं सदी के बंगाल को एक सरकार की जरूरत है जो भविष्य की दृष्टि से काम करे। आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, तो बंगाल को ऐसी सरकार चाहिए, जो अगले 25 साल की प्लानिंग के साथ बंगाल को फिर से एक बार उसके स्वर्णिम काल में वापस ले जाए।

बंगाल के प्रतिभाशाली लोगों ने दुनिया को दिशा दिखाई। एक जमाने में औद्योगिक उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र यही क्षेत्र था। वो भी दिन थे, जब हावड़ा को इंजीनियरों का गढ कहा जाता था। सुशासन की कमी ने ये सब तबाह कर दिया।

पीएम (PM Modi)ने कहा कि बंगाल के लिए हमारा सपना बहुत बड़ा है। बंगाल के लिए हमारा संकल्प बहुत बड़ा है। ये हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। इसलिए इस बार, जोर से छाप- कमल छाप।

मोदी(PM Modi)  ने कहा कि आलू किसानों को तोलाबाज़ों ने, बिचौलियों ने बर्बाद कर दिया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार आलू किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

AK Sharma held a core committee meeting

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं: एके शर्मा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज…

550वां प्रकाशोत्सव : गुरुनानक जी ने ऊंच-नीच की बुराई को खत्म कर सबसे पहले की थी लंगर की शुरुआत

Posted by - November 11, 2019 0
गुरुनानक जी की 550 वीं जयंती जन्मदिन पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। श्री गुरु नानक देव जी…
CM Yogi pays tribute to Pt. Chhannulal Mishra

मुख्यमंत्री ने पं. छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पं.…
Delhi

दिल्ली सरकार के ‘रोज़गार बाज़ार’ पोर्टल ने लाखों बेरोजगारों को दिया रोजगार

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया है कि, दिल्ली (Delhi) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : पीएम मोदी बोले-वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का सलाम करने का अवसर

Posted by - February 28, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर शुक्रवार को वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी…