PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

718 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की।

असम और पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने ट्वीट किया है। उन्होंने दोनों राज्यों के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

PM मोदी

PM मोदी ने ट्वीट कर की अपील

पीएम मोदी (PM Modi)  ने ट्वीट कर कहा, असम चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। सभी योग्य मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत बनाएं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

दूसरे चरण के चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को असम के 13 जिलों की 39 सीटों पर और पश्चिम बंगाल के चार जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें नंदीग्राम भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर कभी उनके बेहद करीबी रहे शुभेन्दु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Related Post

UP International Trade Show

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - August 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक…
Bribe

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Posted by - April 1, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का…

पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Posted by - July 13, 2021 0
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है, कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंंह सिद्धू एवं कैप्टन अमरिंदर…