jairam ramesh

PM मोदी व केरल के सीएम विजयन एक ही सिक्के के दो पहलू : जयराम रमेश

1110 0
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि मोदी (PM Modi) और पिनाराई विजयन (Pinarai Vijayan) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वाम सरकार, मोदी के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं दिखाती है लेकिन कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो नरेंद्र मोदी का विरोध करती है और उन्हें हराती भी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh)  ने केरल के सीएम की तुलना नरेंद्र मोदी से करते हुए कहा कि केरल मुंडू (केरल के पारंपरिक परिधान) में तानाशाह मोदी द्वारा शासित है। उन्होंने कहा कि निरंकुशता वाली वर्तमान एलडीएफ सरकार केरल में शासन करने वाली पिछली वाम सरकार से काफी भिन्न है।

उन्होंने (Jairam Ramesh)  केरल के मतदाताओं से लोकतंत्र को बचाने के लिए विधानसभा चुनाव में यूडीएफ के लिए वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस को मजबूत करेगी। उन्होंने जॉयस जॉर्ज की राहुल गांधी के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह केरल की महिलाओं का भी अपमान करता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने जयराम रमेश (Jairam Ramesh)   ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Related Post

The first Amrit Snan of Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में जब उजाले की एक किरण तक नहीं निकली थी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के…
CM Dhami

सीएम धामी ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में…
CM Vishnudev participated in the state level traditional Vaidya conference.

हमारे देश की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है वैद्य परंपरा मुख्यमंत्री विष्णु:

Posted by - October 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…