Bjp President nadda meeting with PM

बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारियों की मैराथन बैठक, PM मोदी और नड्डा रहे मौजूद

711 0
नई दिल्ली । भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है बैठक के उद्घाटन सत्र के संबंध में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बैठक में कोरोना महामारी के कारण हुई मौतों के संबंध में शोक प्रस्ताव पारित किया गया उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।अरुण सिंह ने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। अरुण सिंह ने बताया कि बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि कानूनों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में जो कार्यक्रम करने जा रही है, इस बारे में और संगठन से जुड़ी कई अहम घोषणाएं भी की जाएंगी। बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश अनुसार 6-7 राज्यों के समूहों की बैठक होगी. इसमें भी संगठन को लेकर चर्चा की जानी है।

इससे पहले आज की बैठक से शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के साथ कुछ अहम बैठकें कीं।कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक है, जिसमें नेताओं की सशरीर उपस्थिति है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को हुई अहम बैठकों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी।

Related Post

आणुविक विज्ञान

विद्यार्थियों ने जानी आणुविक विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला तकनी​क

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन…
Anand Bardhan

प्रधानमंत्री के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ का वृहद् स्तर पर आयोजन करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 27, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई।…
CM Yogi

सीएम ने जताई उम्मीद, हार की हताशा से परेशान विपक्ष सदन पर नहीं उतारेगा खुन्नस

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बजट सत्र (Budget Session) (2025-26) प्रारंभ होने के पहले पत्रकारों से बातचीत की।…
कोरोनवायरस

कोरोनवायरस : उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 हुई, देखें पूरी रिपोर्ट

Posted by - March 27, 2020 0
लखनऊ। देश में लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।…
New national education policy

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नये भारत का मार्ग होगा प्रशस्त : रामनाथ कोविंद

Posted by - August 14, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश में हाल ही में लागू नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दूरदर्शी और…