Fitness,open gym

100 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को मिलेगी ओपन जिम की सौगात

714 0

लखनऊ: गांव-गांव में छोटे खेल मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ियों को योगी सरकार (Yogi Government) अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ी सौगता देने जा रही है। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) में उसने खेल मैदानों को विकसित करने और वहां ओपन जिम (Open gym) खुलवाने की बड़ी तैयारी की है। खिलाड़ी खेलने के साथ अपनी फिटनेस (Fitness) का भी ध्यान रखें इसकी चिंता सरकार कर रही है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

‘खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को साकार करने में जुटी राज्य सरकार का ध्यान गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों पर सबसे अधिक है। पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित न रहें इसके लिए कई योजनाएं बना रही है। युवा कल्याण विभाग मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव तक खेलों के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करने में लगा है तो दूसरी तरफ सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश के अंदर खेल प्रतिस्पर्धा को तेज करने के भी प्रयास कर रही हे।

सरकार का उद्देश्य खेलों में उत्तर प्रदेश को देश के अंदर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं।छात्रावासों में खिलाड़ियों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियमों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है।

वाहन चालकों के लिए मैनुअल ड्राइविंग टेस्टिंग का जल्द होगा शुभारंभ

गौरतलब है कि पूर्व के कार्यकाल में योगी सरकार ने 19 जनपदों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिये 44  से अधिक छात्रावास बनवाए, खेल किट के लिये धनराशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया है। ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को कई तोहफे भी दिए हैं।

आयुष्मान में अब महंगी जांचे भी होंगी मुफ्त

Related Post

वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Posted by - March 4, 2021 0
गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। आरोपित के खिलाफ वजीरगंज थाने में…

बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

Posted by - September 7, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है, प्रयागराज के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे…
A modern apparel park is being developed on 175 acres.

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार…