AK Sharma

75 जिलों में 75 घंटे चलेगा काम, हटेगा कूड़ों का ढेर : एके शर्मा

346 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ’प्रतिबद्ध: 75 जिला, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान प्रदेश के 75 जिलों की 750 निकायों के कूड़ा स्थलों (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स) को साफ करने एवं सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर, 2022 तक 75 घंटे का विशेष अभियान चलाया जायेगा।

इस दौरान कूड़ा वाले स्थानों का साफ कर वहां पर सौन्दर्यीकरण करने के साथ पार्क एवं उद्यान विकसित किये जायेगे। लोगों को बैठने के खूबसूरत स्थान बनाये जा सकेंगे तथा कुछ खास जगहों को डिजाइन कर सेल्फी प्वाइन्ट भी बनाया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए इसकी डेडीकेटेड कमान्ड कन्ट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) से इसकी सतत मॉनीटरिंग की जायेगी।

नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 ने आज अपने 14, कालिदास आवास में प्रेस वार्ता करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों से बताया कि नगरीय जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा पर्यावरण को जीवन के अनुकूल बनाने के लिए सत्त प्रयत्न किये जा रहे हैं। इसके लिए शहरों की साफ-सफाई, कूड़े के निस्तारण एवं गंदे स्थानों का सौन्दर्यीकरण करने, पार्कों एवं उद्यानों का निर्माण, तालाबों, झीलों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नाले नालियों व सीवरेज की व्यस्थित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे लोगों को संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियों से राहत मिलेगी और उनका जीवन श्रेष्ठ बनेगा।

प्रदेश सरकार छोटे निकायों में भी जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए कर रही है कार्य: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा अभियान सभी निकायों में चलाया गया और इसके बेहद सार्थक परिणाम आये हैं। लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिला है और उनकी समस्याओं में कमी आई है। नगर सेवा पखवाड़ा के दौरान जल निकासी, सड़को के गड्डा मुक्ति एवं संचारी रोग व मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा फागिंग कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Post

Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

Posted by - May 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” (International Film City) के निर्माण की राह…
CM Yogi

वृहत्तर भारत के कंकड़-कंकड़ में भगवान शंकर: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वृहत्तर भारत में उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबको भगवान राम के साथ साक्षात्कार कराया: सीएम

Posted by - October 9, 2022 0
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहुंचे।…
UP Panchayat elections

पंचायत चुनाव : 3 करोड़ मतदाता आज करेंगे 3.52 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा जिसमें 20 जिलों की करीब…
स्मृति ईरानी का पोस्ट

नींद न आने पर स्मृति ईरानी का पोस्ट- ‘प्लीज आप सब मेरे सपने देखना बंद करो’

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की संस्कारी बहू बनकर मशहूर होने वाली स्मृति ईरानी अब केंद्रीय मंत्री हैं । स्मृति ने…