हिमाचल प्रदेश

तस्वीरें: खेल-खेल में लड़की बनकर डांस करने वाला आज हर किसी का बना चहेता

2094 0

न्यूज डेस्क। अक्सर कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिन्हे लड़कियों के साथ उठना-बैठना बहुत पसंद होता हैं। ऐसी ही कुछ खबर आज हमारे सामने आई हैं। दरअसल, टिंकू नाम का एक लड़का चौथी कक्षा में पढ़ते हुए अपनी बहनों संग खेल-खेल में लड़की बनकर डांस करता था मगर वही डांस आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सहौड़ा के टिंकू विहान को हर किसी का चहेता बना दिया है।

लड़की के रूप में टिंकू की अदाकारी ऐसी है कि हर कोई उसे सच में लड़की ही समझता है। लड़की का रूप धारण करने के लिए टिंकू किसी मेकअप मैन का सहारा नहीं लेता, बल्कि खुद ही अपने आप को लड़की के रूप में ढालता है।

लड़की के किरदार में अभिनय करते-करते टिंकू अब इतना परिपक्व हो चुका है कि उसे अभिनय के लिए बॉलीवुड नगरी मुंबई तक के ऑफर आने लगे हैं। अपना अनुभव साझा करते हुए सहौड़ा के टिंकू विहान ने बताया कि वह बचपन में अपनी बहनों के साथ लड़की बन कर डांस करता था।

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

धीरे-धीरे उसके डांस को स्कूल में भी करवाया जाने लगा। इसके बाद घर में आर्थिक तंगी के कारण उसने रामलीला में मंचन कर अपने अभिनय की शुरुआत की।

हिमाचल प्रदेश

 

रामलीला मंचन में मिले पैसों के बाद उसने इस अभिनय को ही अपना पेशा बनाने की ठानी और आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि उसने पूरे प्रदेश सहित पंजाब आदि में भी जागरण में अपना अभिनय किया है। इसके अलावा उसे हाल ही में मायानगरी मुंबई से भी जागरण में अभिनय करने का ऑफर आया था, लेकिन व्यस्तता के चलते उसे इस आफर को ठुकराना पड़ा।

टिंकू ने बताया कि वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्कूली कार्यक्रमों में बच्चों को डांस भी सिखाता है। टिंकू ने बताया कि जब भी वह लड़की बन स्टेज पर अभिनय करने जाता था, तो उसे लोगों के कई कमेंट्स और ताने भी सुनने को मिलते हैं। लेकिन उसने इन सब की परवाह किए बिना अपने काम से मतलब रखा, जिसकी बदौलत आज पूरे प्रदेश में टिंकू विहान की एक अलग पहचान बन चुकी है।

Related Post

12th Kunwar Munidra Singh Memorial Inter-School Cricket Tournament

काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। यह टूर्नामेंट…
CM Yogi

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे । महाराष्ट्र भक्ति और शक्ति की भूमि रही है। यहीं गुरु समर्थ रामदास ने वीर छत्रपति शिवाजी का मार्गदर्शन किया।…
झारखंड विधानसभा चुनाव

कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई, न खुद कुछ किया न करने दिया – पीएम

Posted by - October 19, 2019 0
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सिरसा के ऐलनाबाद हल्के के गांव मलेकां…

हिंदी से न्याय आंदोलन के पुरोधा चंद्रशेखर उपाध्याय को मातृशोक, जन्मभूमि में ही पंचतत्व में विलीन

Posted by - June 12, 2022 0
लुधियाना/देहारादून। दलितों के उत्थान एवं उन्हें बराबरी का दर्जा दिलवाने के लिए आजीवन संघर्षरत एवं प्रयासरत रहीं सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती…