फोटो एग्जिबिशन, राहुल ने संजय गांधी के बारे में किया ये खुलासा!

640 0

राहुल ने कहा कि विमान उड़ाने का जितना अनुभव उनके पास है, करीब 350 घंटे, उतना ही चाचा संजय गांधी के पास भी था। संजय गांधी भी विमान उड़ाने के शौकीन थे और 23 जून, 1980 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हुई। मेरे पिता ने चाचा संजय को पिट्स जैसे आक्रामक विमान उड़ाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। अगर वह मान लेते तो बच जाते।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की तरह प्‍लेन उड़ाने का शौक रखते हैं। हाल में भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित राजीव गांधी फोटो प्रदर्शनी में बनाए गए वीडियो में राहुल गांधी ने अपने पिता के साथ प्‍लेन में बिताए गए समय को याद किया। और पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि पायलट होने से जीवन में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया बदलता है।
कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुवार को शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए बताया कि जिस दिन राजीव के भाई संजय गांधी का विमान दुर्घटना में निधन हुआ था। पिता ने चाचा संजय गांधी को पिट्स जैसे आक्रामक विमान उड़ाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास 23 जून 1980 को संजय गांधी का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। 23 जून 1980 की ये घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल दिए थे।

मुनव्वर राना की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का निधन हो गया था। उस समय संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं। और संजय गांधी के निधन के चार बरस बाद जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके बड़े बेटे राजीव गांधी को उनकी विरासत संभालनी पड़ी। बाद में एक चुनावी सभा में बम हमले में राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई।

Related Post

Prime Minister with Peacock

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया मोर के साथ यह दिलचस्प वीडियो

Posted by - August 23, 2020 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सामाने आया है। जिसमें पीएम मोदी मोर के…
कांग्रेस का सत्याग्रह

नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह है आज, राहुल-प्रियंका ने लोगों से की ये अपील

Posted by - December 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह…