PhonePay

फोनपे बिजनेस ऐप अब स्थानीय भाषाओं में ग्राहकों को देगा सूचना

1242 0

नई दिल्ली । डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePay) ने अपने बिजनेस ऐप पर 9 से अधिक स्थानीय भाषाओं में ग्राहकों सूचना की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।

फोनपे (PhonePay) के तरफ सें जारी बयान में कहा कि बिजनेस के सबसे व्यस्त घंटों के दौरान दुकानदारों को अपनी भाषा में आवाज सूचना से मदद मिलेगी, जिसमें मिलने वाली राशि की घोषणा की जाएगी, जिससे किसी ग्राहक से उनके फोन की स्क्रीन चेक करने, या बैंक एसएमएस का इंतजार करने की जरुरत नहीं होगी।

मिंत्रा ने ‘एंड ऑफ रिजन सेल’ के दौरान 1.1 करोड़ आइटम बेचे

बता दें कि कंपनी ने 2018 में फोनपे फॉर बिजनेस ऐप लॉन्च किया था, जो अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और असमिया में उपलब्ध है। अभी इसका उपयोग पूरे भारत में 1.5 करोड़ से अधिक व्यापारी साझेदार द्वारा किया जा रहा है। ऐप विभिन्न उत्पादों और लॉन्च के बारे में व्यापारियों को उनकी सबसे अधिक सुविधाजनक भाषा में सूचना भेजता है। जब किसी व्यापारी को ऐप पर ऑनबोर्ड किया जाता है, तो फोनपे फील्ड टीम भी शैक्षिक सामग्री साझा करती है जो उन्हें विभिन्न उत्पादों और सुविधाओं की विशेषताओं के बारे में विभिन्न भाषाओं में जानकारी देती है, जिससे एक निर्बाध साइन-अप प्रक्रिया सुनिश्चित होती है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

Posted by - January 22, 2024 0
देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami

राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक जीवन रेखा है चार धाम यात्रा: सीएम धामी

Posted by - April 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने चार धाम यात्रा की तैयारियों…
सोने-चांदी के रेट

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जाने अब की कीमत

Posted by - November 18, 2019 0
बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बने हुये हैं। इसी उतार-चढ़ाव के साथ आज सोमवार यानि सप्ताह के…