पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र रख दे सरकार, PM सभी को झोला पकड़ाने में लगे हैं- श्रीनिवास

645 0

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, इस सिलसिले में यूथ कांग्रेस भी सक्रीय हो गई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- कोरोना काल के दौरान यूपी सरकार का मिस मैनेजमेंट देखने को मिला।

श्रीनिवास ने कहा- मोदी जी कहते झोला लेकर आया हूं और झोला लेकर चला जाऊंगा, लेकिन वे पूरे देश को झोला देने में क्यों लगे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी है तो महंगाई है, सरकार को पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र करना चाहिए।

कोरोना संकट में सोनू सूद के बाद राजनीतिक क्षेत्र से श्रीनिवास बीवी भी वैसे ही लोगों की मदद करते आ रहे हैं, जैसे जेल भेजे जाने से पहले तक बिहार के लोग पप्पू यादव की तरह आखिरी वक्त में भी उम्मीद भरी नजरों से देखते रहे – और बड़ी बात ये रही है कि तीनों की ही कोशिश किसी को निराश न करने की होती है, लेकिन जिस तादाद में इनके पास मदद की गुहार पहुंचती है पूरा करना काफी मुश्किल होता है।

भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत

ऐसे में जबकि लगता है जैसे सरकारी मशीनरी जवाब दे गयी है और यूपी जैसे राज्यों में ऑक्सीजन की कमी बताने वालों पर एनएसए लागू करने और उनकी संपत्ति सीज कर लिये जाने के मुख्यमंत्री की तरफ से आदेश मिल रहे हों – ये मददगार भी कहीं कहीं उस राहगीर जैसा महसूस करने लगे हैं जो मार्च, 2016 से पहले किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते वक्त भी डरा रहता था कि पुलिस कहीं उसी को फंसा न दे।

Related Post

महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…
CM Yogi

सैनिकों और शहीदों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेस: योगी

Posted by - November 29, 2022 0
महीसागर/आणंद/वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। यहां पहली दिसंबर और 5 दिसंबर को…
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

Posted by - March 1, 2026 0
लखनऊ। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा…
PM Modi praised the Yogi government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी के साथ प्रगति कर रहा है उत्तर प्रदेश- पीएम

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री योगी…