जनता कर्फ्यू

जनता कर्फ्यू के दिन 22 मार्च को यूपी में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

1020 0

लखनऊ। यूपी में रविवार 22 मार्च को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। जिसके चलते रविवार को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं रहेगा। बता दें कि यूपी पेट्रोल ट्रेडर्स एसोसिएशन न जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने के लिए यह फैसला लिया है। ऐसे मे केवल पुलिस वाहन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड ही सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक पूरे प्रदेश में रोडवेज बसें नहीं चलेगी

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है कि रविवार 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक पूरे प्रदेश में रोडवेज बसें नहीं चलेगी।

देश की निचली अदालतें 28 मार्च तक बंद

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी निचली अदालतों को 28 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। इसमें कहा गया है जिला जज को यदि कोई केस अति महत्वपूर्ण लगे तो ही उसकी सुनवाई करवाएं बाकी बेल उन्हीं की सुनी जाएगी जो जेल में हैं। आदेश में कहा गया है कि जितने दिन इधर बंद करना पड़ रहा है, उतने दिन गर्मी की छुट्टियों में कोर्ट खोल कर काम किया जाएगा। इसमें निचली अदालत में जिला और सत्र न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल और सभी प्रकार की कोर्ट शामिल हैं।

Related Post

पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक, आर्थिक परिदृश्य पर विदेशी मिशन रखें पैनी नज़र : पीएम मोदी

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व भर में तैनात भारतीय राजदूतों एवं उच्चायुक्तों को सोमवार को कड़ी हिदायत दी…
UPPCB report, 68.8% improvement in water quality of the rivers of the state

यूपीपीसीबी की रिपोर्ट, प्रदेश की नदी- जलाशयों की जलगुणता में 68 फीसदी से अधिक सुधार

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB ) ने प्रदेश की नदियों और जलाशयों…
CM Yogi

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया संस्करण ‘खून चुसवा’: सीएम योगी

Posted by - May 17, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत मिल्कीपुर, अयोध्या में विशाल जनसभा को…