11 दिनों में 8 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज नहीं हुआ कोई बदलाव

549 0

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही हैं। पिछले 11 दिनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में कुल आठ दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।हालांकि, सोमवार यानी 4 अक्टूबर, 2021 को आज देश में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि इन आठ दिनों में डीजल दो रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 1 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अभी रविवार को तेल के दाम लगातार चौथे दिन बढ़ाए गए थे। पेट्रोल में 25 पैसे जबकि डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 108.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में डीजल भी 90.77 रुपये प्रति लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। जबकि मुंबई में डीजल महानगरों में उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद आज यानी 04 अक्टूबर को 98.48 रुपये प्रति लीटर पर टिका है।

4 प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम रेट

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 102.39 90.77
मुंबई 108.43 98.48
कोलकाता 103.07 93.87
चेन्नई 100.01 95.31

रिकॉर्ड स्तर पर कच्चे तेल के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिन में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल का औसत दाम करीब तीन साल के उच्चस्तर 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अगर कच्चे तेल की बात करें तो यह 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। कच्चे तेल की उछलती कीमतों से देश में घरेलू दामों ने जनता की हालत खराब कर दी है। लेकिन दाम ऊंचे होने की एक वजह केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए गए ऊंचे टैक्स भी हैं।

Related Post

Faith over Corona epidemic

कोरोना महामारी पर भारी पड़ी आस्था, संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - January 14, 2021 0
प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना पर आस्था (Faith over Corona epidemic) का सैलाब त्रिवेणी संगम भारी पड़ता नजर आया है। दुनिया…
Accident

बदरीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी

Posted by - June 15, 2024 0
देहारादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे (Road Accident) की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा…
truck in lockdown

कोविड19 में प्रतिबंधों के कारण ट्रांसपोर्टरों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

Posted by - April 22, 2021 0
मुंबई । ट्रक चालकों के निकाय एआईएमटीसी ने बुधवार को कहा कि ताजा प्रतिबंधों और कुछ राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाऊन…