petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानें क्या है नई कीमत?

1217 0

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला एक दिन के ठहराव के बाद सोमवार को फिर शुरू हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत पांच पैसे बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 07 जून से शुरू हुआ

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 07 जून से शुरू हुआ। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल अब तक 9.17 रुपये यानी 12.87 प्रतिशत और डीजल 11.14 रुपये यानी 16.05 प्रतिशत महंगा हुआ है।

कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत पांच-पांच पैसे बढ़कर क्रमश: 82.10 रुपये और 87.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में यह चार पैसे महंगा होकर 83.63 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर जैकलीन ने कह दी ये बड़ी बात

डीजल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 12-12 पैसे की बढ़ोत्त्री के साथ क्रमश: 75.64 रुपये और 78.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में डीजल 11 पैसे महँगा होकर 77.72 रुपये प्रति लीटर बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————80.43(+05)———-80.53(+13)

कोलकाता———82.10(+05)———-75.64(+12)

मुंबई————-87.19(+05)———-78.83(+12)

चेन्नई————83.63(+04)———-77.72(+11)

इस तरह चेक करें अपने शहर में पट्रोल-डीज़ल के दाम

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 23 दिन में पेट्रोल के दाम 9.17 रुपए और डीज़ल की कीमतें 10.90 रुपए तक बढ़ गई है।

Related Post

गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…
Kailashananda Giri Ji Maharaj and Ravindrapuri Ji Maharaj met CM Dhami

सीएम धामी से कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं रविंद्रपुरी जी महाराज ने की भेंट

Posted by - September 7, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज…

144 ट्रेनी पुलिस अधिकारियों से पीएम ने की बात, बोले- आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है

Posted by - July 31, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
CM Dhami

देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी, उत्तराखंड को मिलेगा विज्ञान व नवाचार का नया केंद्र

Posted by - March 1, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान धाम, झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा…