CM Vishnudev Sai

जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी : मुख्यमंत्री साय

401 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने मंगलवार को पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वह जनता की मर्जी से बना है। मोदी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, ऑनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से भाजपा का संकल्प पत्र तैयार हुआ है।

सीएम साय(CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वो कुछ भी कर लें जनता विश्वास करने वाली नहीं है। उसकी घोषणाओं का जनता पर कोई असर नहीं होगा।

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही। कांग्रेस चालबाजी में उतर आई है।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने हरकी पौड़ी पर गंगा मैया जन्मोत्सव में किया प्रतिभाग

Posted by - May 8, 2022 0
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी…
WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी…
Mamta Banerjee

 ममता ने मद्रास कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘कोरोना की दूसरी लहर के लिए नरेंद्र मोदी और EC जिम्मेदार’

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी(CM Mamata Banerjee) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत…