दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

922 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को अभी तक कुछ खास किरदार नहीं मिले हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। दिशा की बोल्डनेस के लाखों दीवाने हैं। वह जब भी अपनी कोई बोल्ड तस्वीर सोशल एकाउंट पर शेयर करती हैं। तो लोग तारीफों की बौछार कर देते हैं ,लेकिन हाल में ऐसी ही एक बोल्ड फोटो के लिए दिशा को ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा है। लोगों ने दिशा की इन बिकिनी फोटोज पर भद्दे कमेंट्स किए हैं।

https://www.instagram.com/p/B6QQbu5ggOF/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ब्लू बिकिनी में बेहद बोल्ड फोटो शेयर की

बता दें कि हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ब्लू बिकिनी में बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। ये फोटो एक ब्रैंड के प्रमोशन का हिस्सा भर हैं, लेकिन लोगों को दिशा की इस तस्वीर पर बुरी तरह गुस्सा आ गया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों के कमेंट्स को देखें तो मालूम होता है कि उन्हें गुस्सा देश के गंभीर माहौल में दिशा द्वारा बिकिनी फोटो शेयर करने से था।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि कितना सही है न? देश के हालात इतने खराब है और आपको बस यही काम करना है। आपके लिए तालियां’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि तुम्हें इस अंदाज में देखकर यही लगता है कि तुम्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। एक अन्य को तो दिशा की फोटो देखकर देश पर संकट तक नजर आ गया।

बहरहाल, बात करें वर्कफ्रंट की तो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दिशा पाटनी अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ और सलमान खान की ‘भारत’ शामिल हैं। इसके अवाला इन दिनों वो अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘मलंग’ को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही है जो एक रोमैंटिक थ्रिलर है। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने को है।

Related Post

निरुपमा पांडेय

बिहार की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, जानें कौन हैं निरुपमा पांडेय

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वोच्च शिखर का दर्जा नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट को हासिल है। इसको फतह करने के…
Arvind kejriwal

दिल्ली के सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद, केजरीवाल ने कोरोना को महामारी किया घोषित

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली के…

बीजेपी ने गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेला-मायावती

Posted by - January 26, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेलने का आरोप लगाया उन्होंने…
'बागी 3' ट्रेलर जारी

‘बागी 3’ ट्रेलर जारी: आतंकियों से टाइगर श्रॉफ की हुई ‘जंग’, दिखा जबरदस्त एक्शन

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर एक बार फिर…