kangana ranaut

कंगना ने सुशांत केस को लेकर कहा- “लोग चाहते है मै अपना मुंह बंद रखूं” लेकिन ऐसा नही होगा

1245 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। इसके साथ ही वह सुशांत सिंह राजपूत केस पर भी खुलकर राय रख रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा ‘यह उन सभी शुभचिंतकों के लिए जो ये चाहते हैं कि मैं चुपचाप चीजों को सहूं, जिन्होंने सुशांत द्वारा बताई गई बुली और हैरेस्मेंट की बातों को अनदेखा किया और कह रहे हैं कि मैं अपना मुंह बंद रखूं।’

‘रसोड़े में कौन था?’ पर दिशा पाटनी ने बनाया डॉग्स संग यह मजेदार वीडियो

कंगना रनौत ने यह ट्वीट इसलिए किया क्योंकि एक फैन ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें कंगना बता रही हैं कि उनकी जान को खतरा है। कई लोग उनका मुंह बंद करवाना चाहते हैं। लेकिन वह चुप बैठने वालों में से नहीं। अगर वह अपने दुश्मनों को खत्म नहीं करेंगी तो उनके दुश्मन उन्हें खत्म कर देंगे।

इससे पहले कंगना रनौत ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने इंटरव्यू देखा, एक लड़की और एक आउटसाइडर होने के नाते मुझे कई कॉमेंट्स सुनने पड़े जैसे वह पागल है, वह कुछ भी बोलती है, देखें कि वह कैसे व्यवहार करती है। लेकिन मैं इस तरह के कॉमेंट नहीं देना चाहती। लेकिन मैं उस पर विश्वास करना चाहती हूं। मैं क्यों नहीं करूंगी? मैं उसे बेनिफिट ऑफ डाउट देना चाहती हूं क्योंकि वह इसकी हकदार है। लेकिन जो उसने कहा उस संबंध में मेरे पास 2-3 सवाल हैं।’

देखे एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उम्र को लेकर मजाक बना रहे यूजर्स को लगाई जमकर फटकार

कंगना रनौत ने आगे कहा कि दुनिया का कोई भी डॉक्टर किसी व्यक्ति को डिप्रेशन के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘दुनिया का कोई भी डॉक्टर यह नहीं कह सकता है कि क्योंकि आप डिप्रेशन में हैं इसलिए आप आत्महत्या करेंगे। डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की संभावना बहुत कम होती है। इसलिए यह कहना कि उसने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की है यह सही नहीं है।’

रिया ने अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि सुशांत की मां भी डिप्रेशन की शिकार थीं। इस संबंध में कंगना ने कहा मेडिकल साइंस हमेशा कहता है कि मानसिक बीमारी मानव शरीर में निष्क्रिय है, भले ही यह आनुवंशिक हो। इसके बाद कंगना ने सवाल किया कि भले ही यह डिप्रेशन हो लेकिन सुशांत के भाई-बहन में ऐसे साइन क्यों नहीं है।

Related Post

मेट गाला इवेंट में दीपिका की खूबसूरती ने मचाई धूम, अब न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखा ये अंदाज

Posted by - May 10, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2019 को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अब तक…
Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…

गणेश उत्सव के आखिरी दिन भावुक हुईं करीना की बुआ, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपने- अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। जिसमे शाहरुख…
JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…