CM Dhami

मोदी के तीसरे कार्यकाल में वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा भारत: धामी

293 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जनता लोकतंत्र के त्योहार को मनाने के लिए तैयार है। चार जून को हम सब मिलकर जीत की दीपावली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से अजय भट्ट दूसरी बार सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को गांधी मैदान रुद्रपुर में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में और अधिक बड़े फैसले होने वाले हैं। विकसित भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ेगा। भारत और बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा। तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। रोड, रेल, हवाई सेवा का विस्तार हुआ है। लंबे समय से लंबित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति प्रदान हुई है। किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनने जा रहा है। एचएमटी फैक्ट्री की कई एकड़ जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय भट्ट के नेतृत्व में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। धामपुर-काशीपुर रेलवे लाइन के लिए स्वीकृति मिल गई है। सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कठिन से कठिन काम धरातल पर उतरे हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों का मनोबल बढ़ा है। देश की कार्य संस्कृति बदली है। प्रधानमंत्री हर वर्ग को समृद्ध और सशक्त बना रहे हैं। मोदी की गारंटी है कि वो जो कहते हैं वो करते हैं। यह गारंटी किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी है।

Lok Sabha Election: स्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे हुंकार

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पारदर्शिता से काबिल युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मोदी के नेतृत्व में चारधाम का निरंतर विकास हो रहा है। मानसखंड कॉरिडोर पर भी कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।

भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 27 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि थी। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच और 30 मार्च को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि है। अब तक भाजपा के पांच उम्मीदवार हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राजलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। बुधवार को नैनीताल से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट ने नामांकन किया।

Related Post

Suchna Vibhag Tableau

Uttarakahand: सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

Posted by - January 26, 2024 0
देहरादून: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित…
CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मची भगदड़, जाना मरीजों का हाल

Posted by - October 22, 2024 0
पंचकुला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने पंचकुला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण किया।…
Pushkar Singh Dhami

टनकपुर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Posted by - April 2, 2022 0
देहरादून: दो दिवसीय चंपावत (Champawat) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को टनकपुर (Tanakpur)…
CM Vishnudev Sai

‘मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से सीएम हूं’, मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री साय

Posted by - February 11, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)  सोमवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में…
CM Dhami

सीएम धामी ने देहरादून में नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लिया

Posted by - February 17, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून में नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में…