CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग

312 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। मुख्यमंत्री जनदर्शन (Mukhyamantri Jandarshan) में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं।

आज गुरूवार को जनदर्शन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास कार्यालय अपनी समस्याओं, मांगों को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्याें के संबंध में आवेदन देकर समाधान का आग्रह किया।

इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री (CM Sai) को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों को दिक्कतें होती है।

बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान सभी जनपदों में बनाएं जाए: मुख्यमंत्री

आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री (CM Sai) को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए।

Related Post

जतिन प्रसाद ने सीएम योगी से की मुलाकात,बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार

Posted by - June 19, 2021 0
भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय दल पर…
School Savat Yojana

सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल करेगी विष्णुदेव सरकार

Posted by - June 6, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार (Vishnudev Government) सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी…
सोने-चांदी के रेट

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जाने अब की कीमत

Posted by - November 18, 2019 0
बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बने हुये हैं। इसी उतार-चढ़ाव के साथ आज सोमवार यानि सप्ताह के…