cm yogi

पांच साल पहले ही जनता ने ठंडा कर दिया अखिलेश का खून : सीएम योगी

560 0

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व ही लड़ाई 80 बनाम 20 से घटकर 90 बनाम 10 रह गई है। जनता की पसंद डबल इंजन की ‘दमदार सरकार’ है, न कि माफिया के पीछे छिपने वाली ‘दुमदार’ सपा।

शनिवार को शामली में जनता से मुखातिब योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) इन दिनों अपने ‘गरम खून’ की बात करते हैं, लेकिन इनका खून गरम होता तो सपा राज में मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता। इनके गरम खून को जनता ने 05 साल पहले ही ठंडा कर दिया है। सीएम ने कहा कि आज के उत्तर प्रदेश में बम नहीं फटता अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है और चारों तरफ हर-हर बम-बम गूंजता है। शामली और थानाभवन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में योगी ने अपने 05 साल का हिसाब-किताब दिया तो पूर्व की सपा और बसपा सरकारों की कलई भी खोली। योगी ने कहा कि सपा का विकास ‘कब्रिस्तान की बाउंड्री’ तक ही रहा, सो उन्हें वोट भी वहीं मांगना चाहिए। एयरपोर्ट बनाना, एक्सप्रेस-वे बनाना, किसानों को सम्मान निधि देना कभी सपा के एजेंडे में रहा ही नहीं। वह लोग जब भी सत्ता में रहे, अपराधियों को पोसा और दंगा कराया।

अखिलेश राज में हुए मुजफ्फरनगर के दंगों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सचिन और गौरव जैसे भाइयों का कसूर क्या था..? केवल अपने बहन की सुरक्षा के लिए पूछने गए थे, बदले में सपा के गुंडों ने दोनों की हत्या कर दी। 2017 में भाजपा सरकार आई और आज बेटियों के अपराधी गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हुए थानों के चौखट पर दिखते हैं। कैराना और कांधला के पलायन का दर्द साझा करते हुए योगी ने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि अब कैराना से पलायन नहीं होता, अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

साथ-साथ चलेंगे विकास और बुलडोजर

अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए सीएम ने कहा, ‘मुझे एक समाजवादी बहुत चिल्ला-चिल्ला के बोल रहे थे, कह रहे थे कि विकास के साथ-साथ ये बुलडोजर का क्या मतलब है? मैंने कहा कि दोनों साथ-साथ चलेंगे।’ हल्के-फुल्के अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो उन्होंने बुलडोजर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपकरण लगा दिए हैं, जहां माफिया होगा, जहां दीवारों में जनता का पैसा छुपाया गया होगा, बुलडोजर खुद पहुंच जाएगा। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में जनता से संवाद करते हुए उन्होंने विपक्ष पर करारा वार भी किया। सपा और रालोद के गठबंधन पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि यह “दो लड़कों की जोड़ी” सूखी हुई जोड़ी है। यह लोग ‘डार्क जोन’ वाले हैं, इनके राज में हैंडपंप का पानी भी सूख जाता था।

अखिलेश और जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जब मुजफ्फरनगर दंगा हुआ, कैराना से पलायन हो रहा था तो यह लोग बिलों में छुपे बैठे थे। इनमें से एक लखनऊ में बैठकर दंगा कराता है तो दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता है। उस विपत्ति काल में भी भाजपा के सुरेश राणा और संजीव बालियान जैसे लोगों ने जनता की सुरक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाने में भी संकोच नहीं किया।

रुकने न पाए सुरक्षा से समृद्धि की यात्रा

शामली की जनसभा में योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा है वो करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पहले की नौकरी नहीं मिलती थी। अगर कोई भर्ती निकलती भी थी तो चाचा और भतीजे दोनों वसूली के लिए निकल पड़ते थे। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलकर सुरक्षा, विकास व सबके सम्मान के जिस अभियान को भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आगे बढ़ाया है, उसके रुकने-थमने नहीं देना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए, समग्र विकास की यात्रा को अनवरत जारी रखने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बहुत जरूरी है।

Related Post

Crackdown on adulterators during festivals

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ। त्योहारों के मौसम में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर…
CM Yogi

डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर ‘हॉट टॉपिक’ हैं सीएम योगी

Posted by - September 3, 2022 0
गोरखपुर। चुनावी मैदान हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की ‘रफ्तार’ के आगे विपक्षी पीछे छूटते जा…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- बोले, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के प्रकोप को लेकर केंद्र…