विद्यालयों में दो शिक्षकों की जांच के बाद दो फर्जी शिक्षक बर्खास्त

बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दबोचा

899 0

 विभूतिखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया परिसर में सफाई कर्मी की बाइक चोरी करना शातिरों के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवर हुसैन मानसनगर इंदिरा नगर इलाके में परिवार के साथ रहता है। साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के गेट नंबर तीन के पास बाइक खड़ी कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोस्तों के संग तलाश शुरू की। इसके बाद चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में रहने वाले भानु पांडे और अवधेश पांडे को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

Related Post

सीबीएसई

हिंसा प्रभावित इलाकों में सीबीएसई की 28 और 29 की परीक्षा स्थगित

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजधानी में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली और…
PM Surya Ghar Yojana

PM सूर्य घर योजना में कानपुर का शानदार प्रदर्शन, सोलर रूफटॉप में तीसरा स्थान

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ/कानपुर नगर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उत्तर…
CM Yogi

अब हर माह होगी थानेदार से लेकर एडीजी तक की समीक्षा, एक-एक दिन का देना होगा हिसाब

Posted by - October 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला…