पेगासस: विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की- रवीश कुमार

835 0

भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। ब्रिटिश न्यूज मीडिया वेबसाइट द गार्डियन ने भी पीएम के इजरायल दौरे का जिक्र किया है। इस मुद्दे का वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी जिक्र किया है, उन्होंने लिखा- विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की। उन्होंने लिखा- दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का नाम हो गया है। भारत का नाम हो रहा है। जबकि राजनयिक दुनिया में ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ था।

पत्रकार ने लिखा कि आज वो सारा पैसा पानी में बह चुका है। उसमें भारत की जनता का भी पैसा था जो एक नेता ने भारत की छवि बनाने के नाम पर अपनी छवि पर बहाया। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी की लोकप्रियता सात समंदर पार पहुंच गई है। आज उसी मोदी का काम भारत की शान को खराब कर रहा है।

वायर’ की रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा कि देश में 300 फोन नंबरों की जासूसी की एक संभावित लिस्ट बनाई गई थी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी दो नंबर शामिल हैं। इस सूची में राहुल से जुड़े नौ और नंबर भी डाले गए थे लेकिन राहुल गांधी ने अपना नंबर बदल दिया था। राहुल गांधी के अलावा उनके सहयोगियों अलंकार सवाई और सचिन राव के नंबर भी इस लीक हुए लिस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा राहुल गांधी के गैर राजनीतिक दोस्तों के भी नाम इस लीक हुई डेटाबेस में हैं।

अयोध्या के महंत ने लिखी शाह को चिट्ठी, कहा- राम मंदिर के नाम पर कई संगठनों ने करोड़ो रुपए बटोरे

रवीश ने कहा, “ये हुआ है और ये हो रहा है इस देश में. संकटग्रस्त आर्थिक हालात वाले देश में विपक्ष और पत्रकारिता करने वालों की निगरानी करने की यह खबर भयानक है।” उन्होंने बताया कि जिनकी निगरानी हुई है या हो रही है, उस लिस्ट में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आचारसंहिता उल्लंघन के मामले में आयोग के एक फैसले में अलग राय दी थी।

Related Post

राहुल गांधी

युवाओं की आंख में आंख डालकर बात नहीं करते मोदी क्योकि चौकीदार चोर है – राहुल गांधी

Posted by - April 24, 2019 0
उन्नाव। चुनावी दौर में राहुल गांधी ने उन्नाव की सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने संबोधन से…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी , बदसलूसी से थी नाराज

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना को ज्वाइन कर लिया है। बता…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Posted by - December 17, 2024 0
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab…
mamta banerjee

दीदी ने PM मोदी को कहा ‘झूठा’, यूपी से तिलकधारी गुंडे बुलाने का लगाया आरोप

Posted by - March 24, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान…