पेगासस जासूसी पर कई देशों में बैठी जांच, कांग्रेस- यहां तो खबर दिखाने वालों पर छापे पड़ रहे

583 0

भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए वीआईपी की जासूसी की खबरों ने तहलका मचा दिया है।अन्य देशों ने इसके लिए जांच टीम बैठा दी है लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि भारत पेगासस जासूसी की जांच क्यों नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने ट्वीटर पर लिखा- इजरायल ने पेगासस की जांच के लिए जांच आयोग का गठन किया है, फ्रांस की कोर्ट में पेगासस मामले की जांच शुरु हो गई है।

उन्होंने आगे लिखा- मैक्सिको के राष्ट्रपति भ्रष्टाचार और पेगासस के दुरुपयोग की जांच कर रहे हैं, वहीं भारत में क्या हो रहा है ?श्रीवत्स ने कहा- भारत के प्रधानमंत्री पेगासस जासूसी की रिपोर्टिंग करने वाली मीडिया पर इनकम टैक्स के छापे मारे जा रहे हैं।सबसे पहले तो दैनिक भास्कर अखबार के अलग अलग कार्यालयों में इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरें सामने आईं और उसके थोड़ी ही देर बार यूपी की राजधानी लखनउ से भारत समाचार के संपादक ब्रजेश मिश्रा के आवास पर भी इनकम टैक्स की रेड हो गई।

कोरोना की दूसरी लहर और पेगासस जासूसी कांड में इन दोनों मीडिया समूहों ने जमकर कवरेज की थी जिससे की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार परेशानी में पड़ती हुई दिखाई दे रही थी। कोरोना काल में दैनिक भास्कर ने सरकारी लापरवाही पर एक श्रृंखला चलाई थी जिसने मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर कर दिया था।

https://twitter.com/srivatsayb/status/1418426208203644930?s=20

सारा काम विपक्ष करे, मोदी जी केवल महंगा सूट पहनने और मोर को दाना खिलाने के लिए हैं- रागिनी

इस छापेमारी की कार्रवाई की देश भर में निंदा की गई। मोदी सरकार की इस कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया और आई सपोर्ट दैनिक भास्कर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।पेगासस जासूसी कांड में संपूर्ण विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी कांड में मोदी सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए इसके जरिए राफेल की जांच को प्रभावित करने की बात कह दी।राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस के जरिए सुप्रीम कोर्ट के जजों की जासूसी की गई, उनके फोन टैप किए गए और इसके माध्यम से राफेल घोटाले की जांच को प्रभावित किया गया।

Related Post

Operation Kayakalp

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक में व्यापक बदलाव करते हुए प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य…
Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने…