Poonam Gautam

पीसीएस टॉपर पूनम गौतम का जानें सफलता का मूलमंत्र

1173 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की पूनम गौतम (Poonam Gautam ) को पीसीएस में तीसरी रैंक मिली है। पूनम गौतम ने महिलाओं में उन्होंने टॉप किया है। वह एसडीएम पद के लिए चयनित हुई हैं। पूनम ने इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। फिर केजीएमसी से पीजी किया है। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

पूनम गौतम (Poonam Gautam ) कहती हैं कई बार ऐसी स्थिति आंखों के सामने आई जब बेटी के पैदा होने पर परिवार के लोग गमगीन हो जाते थे। वहीं बेटे के होने पर उत्साह दिखता था। यहीं से मुझे सिविल सेवा की तरफ जाने की इच्छा हुई। लगा कि सिविल सेवा में आकर बेटे और बेटियों के बीच के भेदभाव को मिटाने के लिए कुछ कर सकती हूं। उनके इस इरादे को उनकी सास ने भी सपोर्ट किया।

बता दें कि तीसरे प्रयास में ही पीसीएस टॉप कर पूनम ने तीसरी रैंक हासिल की। पूनम के पति सोनेंद्र कुमार भी डॉक्टर हैं और प्रेक्टिस करते हैं। उनकी 5 साल की बेटी भी है। सफलता का मंत्र: सिविल सेवा की तैयारी में जुटे बच्चों के लिए पूनम कहती हैं कि लक्ष्य साध कर पढ़ाई करेंगे तो निश्चित कामयाबी मिलेगी।

Related Post

टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी:अनंतनाग, श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में NIA की रेड

Posted by - July 11, 2021 0
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग समेत कई जगहों पर इस वक्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। बताया…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

Posted by - June 25, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक…
Shailesh Bagoli

त्यौहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सचिव गृह ने ली बैठक, देहरादून में विशेष प्रबंध के निर्देश

Posted by - October 10, 2025 0
राज्य में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सचिव, गृह शैलेश बगोली…