PCB CLOSE TRAINERIES

कानपुर : 94 टेनरियों को अनिश्चित काल के लिए बंद करने के आदेश

689 0
कानपुर। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PCB Order to Close 94 Tanneries) ने तत्काल प्रभाव से 94 टेनरियों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही विद्युत विभाग और जल-कल विभाग को इन सभी टेनरियों का कनेक्शन काट कर सप्लाई रोकने का भी आदेश विभागों को जारी किया है। इतना ही नहीं टेनरी मालिकों को सीसीटीवी कैमरा टेनरियों में लगवाकर विभाग को लिखित सूचना देने के लिए कहा है, तो वहीं पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग की इस कार्रवाई से टेनरी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PCB Order to Close 94 Tanneries) ने कानपुर में 94 टेनरियों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद लेदर निर्यात परिषद के रीजनल चेयरमैन जावेद इकबाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बंदी के आदेश पर विरोध जताया है।

इसलिए आया बन्दी का आदेश

दरअसल, कानपुर के जाजमऊ इलाके में इस समय 217 टेनरियों का संचालन हो रहा है जिनमें से 94 टेनरी वाजिदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी हुई हैं। जल निगम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक रिपोर्ट भेजी थी जिसमें विभाग की तरफ से पत्र लिख कर खुलासा किया गया था कि वाजिदपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी टेनरियों ने चर्म निर्माण के दौरान इस्काईयो से निकलने वाले दूषित जल को न सिर्फ घरेलू सीवर में मिला रहे हैं बल्कि गीला कार्य भी कर रहे हैं जबकि जिलाधिकारी ने 31 जुलाई 2020 को आदेश जारी कर इन टेनरियों के गीला कार्य करने पर रोक लगाई थी, लेकिन टेनरी संचालक मनमानी करते रहे जिसकी वजह से वाजिदपुर सीवरेज प्लांट एक ओर ओवरफ्लो की समस्या झेल रहा है तो वही इस प्लांट को दूषित पानी को ट्रीटमेंट करने में भी दिक्कत आ रही है।

टेनरी मालिकों ने जताई आपत्ति

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB Order to Close 94 Tanneries)के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर ने बताया कि 94 टेनरियों से रोक के बावजूद क्षमता से अधिक उत्प्रवाह निकाल रहे हैं। उक्त टेनरियों को नोटिस जारी करने के बाद भी उनका संचालन हो रहा था जिसके बाद टेनरियों को बंद करने का आदेश दिया गया। लेदर निर्यात परिषद के रीजनल चेयरमैन जावेद इकबाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बंदी के आदेश पर विरोध जताया है।

Related Post

Women's Fest

Women’s Fest 2025: नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्व-रोजगार का महोत्सव

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों की…
Startup

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप (Startups) इकोसिस्टम का परिदृश्य लगातार व्यापक होता जा रहा…
State Employees Joint Council

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा-‘पंचायत चुनाव की मतगणना हो स्थगित, नहीं तो होगा आंदोलन’

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council) ने सरकार से पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित करने…
AK Sharma

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष ही राजस्व वसूली के लिए प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति दी जाय, जहां कहीं पर भी अतिरिक्त…