Patna

पटना का छात्र अमेरिका के कॉलेज में करेगा पढ़ाई, मिला स्कॉलरशिप

576 0

पटना: बिहार की राजधानी पटना (Patna) से सटे के फुलवारीशरीफ थाने के गोनपुरा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय महादलित छात्र प्रेम कुमार ने नाम रोशन कर दिया है। अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेज कॉलेज (Lafayette College) में दिहाड़ी मजदूर के बेटे व 17 वर्षीय महादलित छात्र को स्नातक डिग्री हासिल करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। अमेरिका के शीर्ष 25 कॉलेजों में स्थान दिया गया है।

प्रेम दुनिया भर के 6 छात्रों में से एक हैं, जो लाफायेट कॉलेज से प्रतिष्ठित ‘डायर फैलोशिप’ प्राप्त होगी। प्रेम संभवत: भारत में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले महादलित छात्र होंगे। प्रेम बिहार के महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य होंगे। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की श्रेणी में आता है और राशन कार्डधारक है।

शमशेरा फिल्म के रणबीर-वाणी का रोमांटिक गाना फितूर हुआ रिलीज़

वे वर्तमान में शोषित समाधान केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और अब लाफायेट कॉलेज में वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अंतरराष्ट्रीय संबंध की पढाई करेंगे। उसे 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति लाफायेट कॉलेज में 4 साल की उनकी पढ़ाई और रहने का पूरा खर्च कवर करेगी। इसमें ट्यूशन, निवास, किताबें और आपूर्ति, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा व्यय, इत्यादि शामिल हैं।

बच्चों की पढ़ाई और प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं पर दिया जाये ध्यान: रोशन जैकब

Related Post

बीएसएफ भर्ती

बीएसएफ भर्ती : 1727 युवतियों ने कराया पंजीकरण, वर्दी पहनने के लिए लगाई दौड़

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती चल रही रही है। इसको लेकर…
Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…
Naxalites Encounter

अबूझमाड़ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला माओवादी ढेर

Posted by - June 26, 2025 0
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के…