पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का हमला

701 0

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पीएम मोदी से मिलने का मकसद सिर्फ हाथ जोड़कर फंड मांगने की है। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पीएम मोदी से मिलने का मकसद सिर्फ हाथ जोड़कर फंड मांगने का है। वह सिर्फ पैसे के लिए पीएम मोदी से मिलने जा रही हैं।

वहीं इस बयान पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें संघीय व्यवस्था की बेहतर समझ की जरूरत है, जिसके तहत एक सीएम हमेशा पीएम से मिल सकता है।भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के संभावित दिल्ली दौरे के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘उन्होंने (बनर्जी ने) केंद्र द्वारा आवंटित धन का दुरुपयोग किया और अब प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं, ताकि हाथ जोड़कर धन मांग सके क्योंकि राज्य एक तरह से दिवालिया हो चुका है।’’

संसद चलाना भी जानता है किसान और अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना भी: टिकैत

घोष ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार की वजह से बंगाल वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी से दीदी को एहसास हो गया है कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक राज्य को नहीं चला पाएंगी।’’

Related Post

Uttarakhand Niwas

प्रेम चन्द अग्रवाल ने भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण

Posted by - April 20, 2022 0
देहरादून: उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल…
UPNEDA

सौर ऊर्जा में प्रशिक्षण देने के लिए घोसी में संचालित हुआ यूपीनेडा का प्रशिक्षण केन्द्र

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के मार्गदर्शन…
Keshav Prasad Maurya

निवेशकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- जरूरी न हो तो विदेश यात्रा से बनाए दूरी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशवासियों से विदेश यात्रा नहीं…