पारले-जी

लॉकडाउन में पारले-जी 82 सालों का बिक्री का रिकॉर्ड टूटा, मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा

1127 0

 

नई दिल्ली। आम आदमी बिस्कुट कहे जाने वाले पारले-जी ने मई में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल कोविड-19 की महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाडन के दौरान बीच भले ही तमाम बिजनेस नुकसान झेल रहे हों, लेकिन पारले-जी बिस्कुट की इतनी बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

भारत में कोरोना से रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत, संक्रमण के 9987 नये मामले

हालांकि, कंपनी ने बिक्री के आंकड़े तो नहीं दिए, लेकिन ये जरूर कहा कि मार्च, अप्रैल और मई महीने पिछले आठ दशकों में उसके सबसे अच्छी रही है। बता दें कि मात्र 5 रुपये में मिलने वाला पारले-जी बिस्कुट का पैकेट सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए भी खूब मददगार साबित हुआ है। किसी ने खुद खरीद के खाया, तो किसी को दूसरों ने मदद के तौर पर बिस्कुट बांटे।

यह जानकारी पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का कुल मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है और इसमें से 80-90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है। बता दें कि साल 1938 से ही पारले जी बिस्कुट भारत में जाना पहचाना हुआ एक नाम है।

Related Post

DINESH SHARMA

यू पी में जल्द होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू

Posted by - February 5, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए…
Street Vendors

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स, करेंगे दूसरों को जागरूक

Posted by - November 18, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) के लिए एक…