Paras- Mahira's 'ring' music video is going viral

पारस- माहिरा का ‘रिंग’ म्यूजिक वीडिया हो रहा वायरल

1272 0

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो कल रिलीज हो चुका है। वही फैंस को इस विडियो को देखकर बिग बॉस 13 की याद आ गयी जिसमें यह दोनों कंटेस्टेंट साथ साथ दिखे थे। दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज भी थे और आज भी है। बिग बॉस 13 में फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था और बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहा है।

छेने के रसगुल्ले खाने से पीलिया के साथ- साथ हो सकती है यह समस्या दूर

माहिरा ने इस वीडियो को लेकर कहा है कि इसमें वीडियो में वो सभी चीजें हैं जो उनके फैंस ने शो बिग बॉस के सीजन 13 में पसंद की थी। रमन गोयल द्वारा गाये गए ‘रिंग’ के वीडियो में माहिरा और पारस नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी को फैंस द्वारा पाहिरा नाम से जाना जाता है।

https://www.instagram.com/p/CDsgVBgFD34/?utm_source=ig_web_copy_link

माहिरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘हम ‘बिग बॉस’ का अहसास देना चाहते थे और दिखाना चाहते थे कि हम अभिनय के बिना, वास्तविकता में कैसे हैं। लोगों ने जिस मस्ती और प्यार को पसंद किया, हमने उस सबको इस म्यूजिक वीडियो में डाला है। इस विवादास्पद शो में एक साथ भाग लेने के अलावा ये दोनों कलाकार और भी म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। माहिरा कहती हैं कि पारस के साथ काम करना हमेशा आरामदायक होता है।

इस समय चंडीगढ़ में रह रहीं माहिरा शर्मा ने कहा कि, हम कोरोनावायरस के कारण अभी बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। टीवी शो के ऑफर भी हैं, लेकिन मैं जोखिम नहीं लेना चाहती। मैं अभी महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रही हूं, लेकिन इस दौरान हम कई म्यूजिक वीडियो के जरिए फैंस का मनोरंजन करना जारी रखेंगे। पारस के साथ अभी और म्यूजिक वीडियो आएंगे।

Related Post

फराह खान

फराह बोलीं- अगर नेहरू, गांधी परिवार, मुस्लिम व पाक न हो बीजेपी का क्या मुद्दा होगा?

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। फराह खान अली सोशल मीडिया पर समसामयिक मसलों को लेकर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखती…
Kangana Ranaut wrote poem on Karan Johar's

कंगना रनौत ने करण जौहर की ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ पर कसा तंज, लिखी यह कविता

Posted by - August 16, 2020 0
एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड में नेपोटिज्म और इनसाइडर्स-आउटसाइडर्स की बहस पर आगे बढ़कर अपना पक्ष रखा और करण जौहर सहित…