Pankaj Tripathi

बिहार निर्वाचन आयोग के आइकन होंगे एक्टर पंकज त्रिपाठी

475 0

नई दिल्ली। अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के स्टेट आइकन अब भारत निर्वाचन आयोग के आइकन होंगे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी नागरिकों के साथ सहज संवाद स्थापित करते हैं। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के इसी अंदाज से देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिक मतदान के लिए प्रेरित होंगे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अभी बिहार के निर्वाचन आइकन हैं।

इस मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान करना नागरिकों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि उन्हें इससे सम्मान भी मिलता है।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि योग्य नागरिकों को मतदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में तो लोग बढ़चढ़ कर वोट डालने जाते हैं लेकिन शहरों में मतदान को लेकर उत्साह कम दिखाई देता है। कुछ लोगों की असहमति से भी सरकार बनेगी तो बेहतर यही है कि सभी लोग अपना मतदान करें और अपनी सरकार का चयन करें। यह नागरिकों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि इससे उन्हें सम्मान भी मिलता है।

Related Post

Ramlala broke old records

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Posted by - January 27, 2025 0
अयोध्या। “गंगा बड़ी न गोदावरी, तीरथ बड़ौ न प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लियो अवतार।” इसी प्रचलित कहावत…
CM Vishnu Dev Sai

महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की बन रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Posted by - November 20, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) बुधवार काे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा करते हुए…