पानीपत का दूसरा गाना रिलीज

पानीपत का दूसरा गाना रिलीज, देखें अर्जुन कपूर का धमाकेदार डांस

945 0

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इसी बीच खबर आई है कि अर्जुन कपूर की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘पानीपत’। बीते दिनों इस फिल्म शानदार ट्रेलर रिलीज हुई था। इस ट्रेलर को खूब पसंद भी किया गया था, लेकिन अर्जुन कपूर ट्रोल हो गए थे। ट्रेलर में कुछ लोगों को अर्जुन कपूर कुछ खास पसंद नहीं आए थे। वहीं हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर विजय गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं और मालूम होता है कि उन्हें इस गाने में लोग कुछ पसंद कर रहे हैं।

‘पानीपत’ का ये गाना है ‘मेरे मन में शिवा’। इस गाने में अर्जुन कपूर ने धमाकेदार डांस भी किया है। वहीं अर्जुन कपूर के साथ-साथ इस गाने में कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। मालूम होता है कि ये गाना कोई विजय गीत है, जिसमें हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाया जा रहा है। इस भव्य गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यहां देखें हाल ही में रिलीज हुआ ये शानदार गाना-

अजय-अतुल द्वारा कंपोज किया गया ये दमदार गाना लिखा है जावेद अख्तर ने और कुनाल गांजावाला, दिपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड ने मिलकर गाया है। इससे पहले ‘पानीपत’ का गाना ‘मर्द मराठा’ भी रिलीज किया जा चुका है। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को 6 दिसबंर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

बता दें कि इस फिल्म में योद्धा सदाशिव राव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त इस फिल्म में अहमद शाह अब्दाली का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में मराठाओं की शूरवीरता की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद संजय दत्त को जितनी तारीफें मिली थीं उतने ही ज्यादा अर्जुन कपूर ट्रोल हुए थे। हालांकि इस गाने को मिले पॉजिटिव रिएक्शन को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन कपूर लोगों को पसंद आ सकते हैं।

Related Post

तीजन बाई

अनपढ़ फिर भी ‘डॉक्टरेट’ की है उपाधि, ‘पद्मविभूषण’ तीजन बाई पर बनेगी बायोपिक

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। पद्मविभूषण तीजन बाई पांडवानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश-विदेश में अपनी अद्भुत कला का परचम लहराने…
आसिम रियाज़ और जैकलीन का सॉन्ग रीलीज़

फैंस के बेसब्री से इंतजार के बीच रिलीज़ हुआ आसिम और जैकलीन का सॉन्ग, देखें वीडियो

Posted by - March 9, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ काफी सुर्खियों…