Palak Tiwari

‘पिता की तरह दिखने वाले कमेंट’ पर आया पलक तिवारी का जवाब

592 0

मुंबई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपने म्यूजिक वीडियोज से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। हार्डी संधू के साथ उनका गाना ‘बिजली बिजली’ सुपरहिट हुआ। इसके अलावा हाल ही में वह एक दूसरे म्यूजिक वीडियो ‘मांगता है क्या’ में दिखीं। इस गाने में उनके साथ एक्टर आदित्य सील हैं। अपनी मां से अलग पलक बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं।

वह फिल्म ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’ से डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक नहीं आई हैं। एक स्टारकिड होने के नाते पलक की तुलना अक्सर उनकी मां से की जाती है। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है कि वह अपनी मां जितनी खूबसूरत नहीं हैं। अब इस पर पलक ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Palak Tiwari

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। पलक के पिता राजा चौधरी हैं। पलक ने कहा कि वह अपनी मां की तरह टीवी में नहीं जाना चाहतीं और फिल्में करना चाहती हैं शायद इस वजह से उनकी सीधे तुलना ना हो लेकिन लोग बातें करते हैं।

मुनव्वर गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ हुए स्पॉट

ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने कहा, ‘मां के साथ तुलना जाहिर है, मैं उन तुलनाओं के साथ बड़ी हुई हूं। मैंने इस तरह के कमेंट सुनें हैं, “ये आपके जितनी सुंदर और टैलेंटेड होगी क्या?” मैं अपने पिता की तरह दिखती हूं इसलिए मुझे सुनने को मिलता है कि “अरे ये आप पर नहीं गई।“

मां से हमेशा होगी तुलना

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हमेशा उनकी तारीफ करती हैं। पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने कहा, ‘मेरी मां हमेशा मुझसे कहती हैं मैं बहुत अच्छी दिख रही हूं। तो इस तरह के कमेंट्स अब मुझे नहीं डराते और मैं उन्हें हल्के में लेती हूं क्योंकि मैं हमेशा अपनी मां की प्रशंसा करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं। मुझे लगता है कि मेरी मां ने टेलीविजन पर जो कुछ करना चाहिए सब किया है। इसलिए मुझ पर दबाव बहुत अधिक होगा क्योंकि तुलना डायरेक्ट होगी।‘

प्रियंका के न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट पहुंचे कटरीना और विक्की, कही ये बात

Related Post

करीना कपूर

फैंस के तस्वीर खिंचाने की डिमांड पर भड़की करीना,यूजर्स ने कमेंट कर किया ट्रोल

Posted by - March 11, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। होली का दिन बॉलीवुड सितारों के लिए काफी उल्लास के साथ भरा हुआ था। बॉलीवुड दुनिया में चारों…

फिल्म साहो की सिनेमाघरों दस्तक, प्रभास और श्रद्धा की HOT केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Posted by - August 30, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। दो साल से जिस एक फिल्म की चर्चा दुनिया जहान में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में…

जय ठक्कर, सोनी टीवी के सीरियल “एक दूजे के वास्ते -2” में नज़र आएंगे एक महत्वपूर्ण भोपाली किरदार में

Posted by - February 8, 2020 0
फिल्म और टीवी जगत के जाने माने एक्टर जय ठक्कर, जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपने शानदार एक्टिंग से सबका…