राजनाथ सिंह

पाकिस्तान भारत से आतंकवाद के सहारे लड़ रहा है छद्म युद्ध : राजनाथ सिंह

826 0

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे भारत से छद्म युद्ध लड़ रहा है, लेकिन आज मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि वह इस युद्ध में कभी भी जीत नहीं सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक जगत में पाकिस्तान का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को 1948 से लेकर 1965, 1971 और 1999 से यह मालुम हो गया था कि वह किसी भी परम्परागत या सीमित युद्ध में भारत के खिलाफ जीत नहीं सकता है। जिसके बाद उसने आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध का रास्ता चुना है और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आपसे कह सकता हूं कि पाकिस्तान को हार के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा।

सिंह ने कहा कि भारत के अन्य देशों के साथ हमेशा शिष्ट और मैत्रीपूर्ण रिश्ते रहे हैं। भारत की अपने क्षेत्र से अतिरिक्त कोई महत्वाकांक्षा नहीं रही, लेकिन अगर उसे उकसाया गया तो वह किसी को नहीं बख्शेगा।

उन्होंने कहा कि हम देश की संप्रभुत्ता और लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अगर कोई हमारी धरती पर आतंकवादी शिविर चलाता है या कोई हमला करता है। तो हम जानते हैं कि मुंहतोड़ जवाब कैसे दिया जाता है?

Related Post

CM Dhami

पं दीनदयाल की शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क,…
एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…
पुलिस ने जब्ता दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

पुलिस ने ज़ब्त किया दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

Posted by - March 16, 2021 0
एसटीएफ ललितपुर पुलिस और नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले…